फूलपुर बाजार में जीएसटी एमनेस्टी योजना पर जागरूकता अभियान

फूलपुर बाजार में जीएसटी एमनेस्टी योजना पर जागरूकता अभियान

फूलपुर, पिण्डरा (वाराणसी) – स्थानीय क्षेत्र के विकासखंड पिण्डरा के अंतर्गत फूलपुर बाजार में वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी एमनेस्टी योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में वाणिज्य कर अधिकारी श्रीमती अम्बिका सिंह (उपायुक्त, खंड 21, वाराणसी), वाणिज्य कर अधिकारी श्री रवि रंजन (खंड 21, वाराणसी), एवं वाणिज्य कर अधिवक्ता विशाल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी एमनेस्टी योजना के तहत मिलने वाली राहत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह योजना धारा 73 के तहत वित्त वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक की कर मांगों पर ब्याज और दंड में सशर्त छूट प्रदान करती है, जिसे धारा 128 ए के माध्यम से लागू किया गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए 31 मार्च 2025 तक बकाया कर का पूरा भुगतान करना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना एवं पंजीयन जागरूकता अभियान के तहत GST रिटर्न फाइलिंग एवं खरीदारी पर पक्का बिल लेने की महत्ता पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिल लेने से वस्तु की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता, बल्कि यह व्यापारी और उपभोक्ता दोनों के लिए लाभदायक होता है। यदि किसी व्यापारी द्वारा बिल नहीं दिया जाता है, तो ग्राहक 7235001729 पर फर्म का नाम और पता भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय व्यापारीगण ग्राम प्रधान सुरेश पटेल, व्यापारी भानू प्रकाश सेठ, जितेंद्र जायसवाल, भरत जायसवाल, राजकुमार गुप्ता एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह