छीतमपुर, चुमकुनी, दुबान बस्ती और कैथी विद्यालयों में बाल साहित्य वितरित

पढ़ने की आदत से होगा व्यक्तित्व विकास : वल्लभाचार्य पाण्डेय

चोलापुर (वाराणसी) 05 मार्च 2025 – सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा छीतमपुर, चुमकुनी, दुबान बस्ती और कैथी के परिषदीय विद्यालयों में बाल साहित्य प्रदान कर ‘आशा बाल पुस्तकालय’ की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत बच्चों को रोचक और शिक्षाप्रद पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। एक देश समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत संस्था पिछले तीन वर्षों से सरकारी विद्यालयों में बाल साहित्य उपलब्ध करा रही है और अब तक कुल 19 विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि तकनीक के इस दौर में बच्चों की पढ़ने की रुचि घट रही है, जिससे वे सोशल मीडिया पर मौजूद असत्य और भ्रामक जानकारियों को ही सच मानने लगते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सही ज्ञान के लिए पढ़ने की आदत आवश्यक है, जिससे बच्चों का समग्र विकास होगा और वे जागरूक नागरिक बनेंगे।

छीतमपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पाण्डेय ने पुस्तकालय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए किताबों का विशेष योगदान होता है। चुमकुनी विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश चौबे ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय परिवेश से जुड़ी पुस्तकों से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, पंकज मित्तल, पूजा पाण्डेय, अबू मोहम्मद आदिल, रेनू सिंह, दुर्गेश चौबे, अनुराधा, संध्या शर्मा, लता सिंह, अजय सिंह, सोनी श्रीवास्तव, सरिता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, रमेश प्रसाद, सुरेखा, मधुबाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा