रंगभरी एकादशी पर पहली बार बाबा विश्वनाथ धारण करेंगे मिथिला का मुकुट

रंगभरी एकादशी पर पहली बार बाबा विश्वनाथ धारण करेंगे मिथिला का मुकुट

वाराणसी। काशी में रंगभरी एकादशी का उत्सव हर साल श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार भगवान शिव और माता पार्वती विशेष मिथिला शैली का “देवकिरीट” मुकुट धारण करेंगे, जिसे खासतौर पर मिथिला से बनवाकर मंगाया गया है।

इस अद्भुत आयोजन को लेकर काशी के मिथिलावासी समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस देवकिरीट को मैथिल सेवा समिति द्वारा काशी लाया गया और बुधवार को संस्था के संयोजक संजीव रत्न मिश्र को सौंपा गया। पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के पुत्र पंडित वाचस्पति तिवारी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती पहली बार यह अनोखा मुकुट धारण करेंगे, जिससे इस बार का गौना उत्सव ऐतिहासिक बन जाएगा।

बाबा के मुकुट की साज-सज्जा का ऐतिहासिक पहलू

काशी में हर साल बाबा के मुकुट अलग-अलग शैलियों के होते हैं, जो प्राचीन भारतीय संस्कृति के विविध स्वरूपों को दर्शाते हैं। इस बार मिथिला का देवकिरीट बनारसी ज़री और सुनहरे लहरों से सुसज्जित किया जाएगा। इसकी तैयारी नारियल बाजार के प्रसिद्ध व्यापारी नंदलाल अरोड़ा कर रहे हैं, जिनका परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से बाबा के मुकुटों की साज-सज्जा करता आ रहा है।

मिथिला संस्कृति की झलक दिखेगी इस बार के उत्सव में

रंगभरी एकादशी पर इस बार मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। महादेव और गौरा की पालकी यात्रा के दौरान बाबा के भक्त पहली बार इस ऐतिहासिक मुकुट के दर्शन करेंगे।

मीडिया विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा ने बताया कि काशी में होली से पहले महादेव की होली की अनोखी परंपराएँ जैसे मशाने की होली, रंगभरी एकादशी और बाबा का गौना, भक्तों के लिए आध्यात्मिक उल्लास का समय होता है। इस बार मिथिला की इस ऐतिहासिक भेंट से यह पर्व और भी भव्य और यादगार बन जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा