पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली, दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया

पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली, दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया

 

सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस बल को दौड़ कराई और टोलीवार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षियों को परेड ड्रिल की बारीकियों से अवगत कराते हुए शस्त्र अभ्यास भी कराया।

परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। विधि विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रबर बुलेट गन, स्मोक गन, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि के संचालन का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को बताया गया कि दंगा नियंत्रण के समय एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड और टीयर स्मोक सेल के प्रयोग में किन सावधानियों का पालन आवश्यक है।

अभ्यास सत्र में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, क्षेत्राधिकारी कादीपुर, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम