होली व रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

होली व रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

चौबेपुर (वाराणसी) होली और रमजान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंगलवार सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में यह मार्च चौबेपुर थाने से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।

पुलिस का यह मार्च चौबेपुर कस्बे से होते हुए चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग के रास्ते कादीपुर कलां, चुमकुनी, बनकट शाहपुर, बीकापुर, पर्वतपुर, मुनारी, मंगरहुंआ और लटौनी जैसे महत्वपूर्ण इलाकों तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने कहा कि त्योहारों को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह या उकसावे में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस फ्लैग मार्च में चिरईगांव, जाल्हूपुर, चांदपुर और कैथी चौकी प्रभारी समेत सभी थानों के उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और पीआरवी के जवान मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा