गैर मर्द से बातचीत करने के शक में आलोक सिंह ने पत्नी को मार डाला

गैर मर्द से बातचीत करने के शक में आलोक सिंह ने पत्नी को मार डाला

 

(रिपोर्ट:अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने अपनी पत्नी का तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म बताते हुए सरेण्डर कर दिया। यह खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने यह खौफनाक कदम इस लिए उठाया कि उसे शक था कि उसकी बीबी किसी और मर्द के साथ बातचीत करती थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी अल्का सिंह व एक सात वर्षीय पुत्र सूर्याशं के साथ मियांपुर मोहल्ले में राजकुमार विन्द के मकान में बीते छह मार्च से किराये पर रहते थें। कल शाम को आलोक बीबी बच्चें के साथ होली के लिए बाजार से मार्केटिंग किया था। रात में दोनो सामान्य थे लेकिन भोर में चार बजे उसने पत्नी की हत्या करके बेटे के साथ निकल गया। दोपहर में वह लाइनबाजार थाने पर जाकर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सरेण्डर कर दिया।

 

थानाध्यक्ष सतीश सिंह अपनी टीम के साथ उसके कमरे का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अल्का सिंह का माइका बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में है। सूचना मिलते ही उसकी मां पुष्पा सिंह मौके पर पहुंच गयी। उन्होने बताया कि शादी के बाद से ही आलोक मेरे बेटी को मारता पिटता और प्रताड़ित करता था।

 

सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज भोर में प्रतापगढ़ जिले का निवासी आलोक सिंह ने अपनी पत्नी अल्का सिंह की गला घोटकर हत्या कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और से बातचीत करती थी इसी लिए उसने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा