उत्तर प्रदेश के कोटेदार जल्द करेंगे काम रोको आंदोलन-गिरीश तिवारी

उत्तर प्रदेश के कोटेदार जल्द करेंगे काम रोको आंदोलन-गिरीश तिवारी

(रिपोर्ट वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) आल इण्डिया फेयर प्राइज शाप डीलर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने झाँझुपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश के कोटेदार झूठी तसल्ली से तंग आ चुके हैं। जल्द ही काम रोको आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जायेगा। तमाम आश्वासन के वावजूद भी अभी तक प्रदेश के कोटेदारों का कमीशन नहीं बढ़ा। वर्तमान कमीशन पूरे देश में सबसे कम उत्तर प्रदेश के कोटेदारों का हैं।

सरकार आश्वासन देती है। लेकिन आज तक कमीशन नहीं बढ़ाया। जिससे कोटेदारों की स्थिति काफी ख़राब होती जा रही है। ऊपर विभागीय शोषण के शिकार बनते जा रहे हैं। यह हाल पूरे प्रदेश में हैं। सरकार कोटेदार को तमाम सुविधाएं गिनाती है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। समय से कमीशन तक नहीं मिलता है दो चार महीने बाद कमीशन आता है कोटेदारों के खाते में विधानसभा में मंत्री जी द्वारा बताया गया कि सी एस सी सेन्टर खुले है कोटेदार के छोटे सिलेंडर दिया गया है बिजली बिल जमा कराया जाता है अन्य सामान बेचने के आदेश जारी किए गये हैं।जबकि यह सच्चाई से कोसों दूर है। इन चारों में कुछ नहीं कोटेदार को आज तक मिला। सरकार झूठें बातें विधानसभा पटल पर रखा हैं। अब कोटेदार यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा। जल्द ही प्रदेश कमेटी जिला अध्यक्ष एवं कोटेदारों की बैठक करके काम रोको प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

दिल्ली में 28 मार्च को राष्ट्रीय कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश कमेटी की बैठक लखनऊ में बुलाई जायेगी।उसी में निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिलों में तैयारी शुरू कर दें। बैठक में प्रदेश सचिव अजय जायसवाल जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला महासचिव अशोक कुमार संरक्षक पारस नाथ मिश्र ब्लाक अध्यक्ष चोलापुर दिलीप गिरि ब्लाक अध्यक्ष चिरईगांँव हरिशंकर यादव दिनेश जायसवाल, सेवापुरी राजू यादव, तमाम कोटेदार उपस्थित थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा