भाजपा महानगर अध्यक्ष का दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्यतम स्वागत 

कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर महानगर अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान कर, अंगवस्त्र,पुष्प गुच्छ व मालाओं से लाद दिया 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

 

वाराणसी :- नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में निर्वाचित महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उल्लास,उत्साह व उमंग के साथ स्वागत किया | विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने प्रदीप अग्रहरि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तत्पश्चात शहर दक्षिणी के सभी तीनों मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर गुप्ता बंटी तथा बबलू सेठ के साथ पार्षद,सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल के पदाधिकारी,सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया |

 

अपने उद्बोधन के दौरान विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदीप अग्रहरी का दो कार्यकाल रहा है उससे भी अभूतपूर्व कार्यकाल इस बार का होगा उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष के पिता स्वर्गीय राम सुमेर के कार्यकाल में इस कार्यालय का उद्घाटन हुआ था जिसका रीनोवेट खुद महानगर अध्यक्ष रहते हुए प्रदीप अग्रहरि ने कराया | इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि बाबा भोले की नगरी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में जो दायित्व मिला है आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर,सबको साथ लेकर चलते हुए आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा |

 

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी सुभाष चंद्र गुप्ता व विरेन्द्र प्रताप सिंह भी मंचासीन रहे समारोह का संचालन नलिन नयन मिश्र तथा तथा धन्यवाद की ज्ञापन राजीव सिंह डब्बू ने किया | इस दौरान मुख्य रूप से आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव,नीरज जायसवाल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ,संदीप चौरसिया,गोपाल जी गुप्ता,पार्षदगण पार्षद उप नेता नरसिंह दास,सुरेश चौरसिया, संजय कुमार केशरी,अन्नत राज गुप्ता, इंद्रेश सिंह,श्रवण गुप्ता,अमरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता,अक्षयवर सिंह,रोहित जायसवाल,विवेक जायसवाल,कनकलता मिश्रा,रीना सोनकर,संजय विशंभरी,बबलू शाह,वरिष्ठ नेता लालजी गुप्ता,राजेश सेठ,पूर्व पार्षद संजय शाह मुन्ना,प्रीति पुरोहित,पूजा गिरी, सरिता विश्वकर्मा,पूनम गुप्ता ज्योति प्रजापति शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी