जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान मेले का आयोजन

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान मेले का आयोजन

 

वाराणसी जनपद के चिरईगाॅव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटहना में नमामि गंगे योजना के तहत किसान मेले का आयोजन कृषि विभाग और सिंफेड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशको के उपयोग न करने की अपील की और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन बीटीएम अनिल सिंह द्वारा किया गया।

सहायक विकास अधिकारी कृषि डाक्टर राजशेखर ने बीजामृत,जीवामृत दसपर्णी अर्क आदि को घर पर बनाकर जैविक खेती करने और उससे उत्पादित फसल को मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाए जाने की विस्तृत जानकारी दी।जैविक उत्पाद की अधिक से अधिक मार्केटिंग कराए जाने को लेकर संस्था को निर्देशित किया।

सिम्फेड संस्था के चिरईगाॅव ब्लाक प्रोजेक्ट हेड ऋषिकेश यादव ने किसानों को जैविक उत्पाद की मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं प्राइसिंग पर विस्तृत जानकारी दी।खुटहना के ग्राम प्रधान सुनील यादव ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की अपील की।कार्यक्रम का समापन संस्था सिम्फेड के ब्लॉक प्रोजेक्ट हेड ऋषिकेश ने किया।

मेले में आठो ब्लॉक द्वारा स्टाल भी लगाया गया था जिसपर विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद रखे गए थे जो कृषकों द्वारा ही तैयार किया गया था।कार्यक्रम में कृषि प्राविधिक सहायक अमित सिंह, दिनेश कुशवाहा,सत्यकाम मिश्रा, अनुज प्रताप सिंह, जयशंकर यादव, मयंक सिंह, अभिषेक सिंह, ममता, आरती, सोनी के साथ विकासखंड के सैकड़ों कृषकों ने मेले में प्रतिभाग किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    महापौर अशोक तिवारी ने सबसे पहले कराया स्व-गणना पंजीकरण, नागरिकों से सहभागिता की अपील   वाराणसी। देश की पहली डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ बुधवार को धर्मनगरी काशी से हुआ। अभियान…

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप