वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर, नागेंद्र सरोज ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बच्चों ने कृष्ण लीला के महारास की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसके बाद “देवा श्री गणेश” और “आलू की बारात” जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा, शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी के निर्देशन में विश्व जल दिवस के अवसर पर इको क्लब के माध्यम से लघु नाटक का भी मंचन हुआ, जिसने जल संरक्षण का संदेश दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों को पढ़ाई के तनाव से मुक्ति देते हैं, जिससे वे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वल्लभाचार्य पांडेय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश राम और एआरपी भारतीश मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम