पूर्वोत्तर रेलवे पेशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

पूर्वोत्तर रेलवे पेशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :– पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल ने पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंडलीय कार्यालय के प्रांगण में अपने माह मार्च की नियमित बैठक के साथ-साथ होली मिलन समारोह मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में धूमधाम से एवं हर्षोल्लास भरे वातावरण में मनाया | काफी संख्या में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को दिया होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | इस अवसर पर गुझिया भी खिलाया तथा सभी ने गीत -संगीत से सरोबार,उत्साह-उल्लास से परिपूर्ण चुटकुले सहित होली उत्सव का आनंद उठाया |

इस मीटिंग को मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए सभी सदस्यों को होली पर्व की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए “भारत पेंशनर्स समाज” नई दिल्ली के महासचिव एस.सी. माहेश्वरी की भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों को पेंशनरों की हितों से संबंधित लिखे गए पत्र एवं पेंशनर हितों से संबंधित रेलवे बोर्ड से जारी प्रमुख तमाम नवीनतम आदेशों की एवं आठवें वेतन आयोग से संबंधित भी जानकारियां दी और सदस्यों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिये जिसे वहां पर उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्यान से सुना और अपने हितों से संबंधित अच्छी-अच्छी जानकारियां प्राप्त करके काफी खुश नजर आए |

माह मार्च में जन्मे सदस्यों को बर्थ डे कार्ड देकर के मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी | इस मीटिंग में सभी सदस्यों को नवीनतम पेशनर्स बुलेटिन का वितरण भी किया गया तथा कुछ सदस्यों को उनके आई.डी कार्ड भी दिए गए एवं कुछ सदस्यों ने अपने हितों से संबंधित अपनी कुछ परिवाद भी मंडल अध्यक्ष को बताए | कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री ए.के.पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के द्वारा किया गया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित