शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने किया रक्तदान

शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने किया रक्तदान

 (रिपोर्ट वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भंदहाँ कला, कैथी स्थित संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र पर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह, शिव राम राजगुरु और सुखदेव थापर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांँजलि अर्पित की गयी। अमर शहीद राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव को एक साथ लाहौर में 23 मार्च 1931 को फांँसी दे दी गयी थी। रक्तदान शिविर में कुल 35 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें 26 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिसमे 11 प्रथम बार के रक्तदाता और पांच महिलाएं शामिल रही।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक सामाजिक कार्यकर्त्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय जी ने अपना 107 वांँ रक्तदान किया। आशा ई लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर के बालिकाओं ने रक्तदान की प्रक्रिया के बारे में जाना और समझा। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय की 5 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रही प्रियंका गोस्वामी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नही है ऐसा करके हम दूसरे को जीवन दान देते हैं ।कशी हिन्दू विश्वविद्यालय के जीव वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, प्रवक्ता डायट गोविंद चौबे, अवकाश प्राप्त मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रणवीर पाण्डेय, ए.एसपी लखनऊ जितेन्द्र दुबे ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर रक्तदान पर आधारित बच्चों के बनाये पोस्टर की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, अमित कुमार, रूबी पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, सौरभ चन्द्र, साधना, ज्योति, रंजना, रूबी, ज्योति, सुष्मिता, अंशिका, चन्दन, भारत भूषण, राजकुमार गुप्ता, नवीन, डॉ शशि भूषण सिंह आदि की प्रमुख भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा