वाराणसी में पंजाब नेशनल बैंक के सीएमडी अशोक चंद्रा ने किया दौरा, विशिष्ट ग्राहकों संग की बैठक एवं चर्चा

ग्राहक बैंक की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी संतुष्टि ही बैंक की प्राथमिकता है – अशोक चंद्रा 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- कैंटोंनमेन्ट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक चंद्रा का दौरा संपन्न हुआ | इस विशेष अवसर पर उन्होंने बैंक के 30 अति विशिष्ट ग्राहकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और ग्राहकों से उनके सुझाव व फीडबैक प्राप्त किए | बैठक में पंजाब नेशनल बैंक की नई योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं,ऋण सुविधाओं और ग्राहकों के लिए विभिन्न लाभकारी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई |

 

अशोक चंद्रा ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया और ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया |

 

बैठक के दौरान ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं को लेकर अपने विचार साझा किए और अपने अनुभवों पर चर्चा की उन्होंने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की सराहना की और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जिन्हें बैंक द्वारा गंभीरता से लिया गया |

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे इनमें ज़ोनल मैनेजर वाराणसी दीपक सिंह,सर्कल हेड वाराणसी प्रभाष चंद्र लाल,सर्कल हेड मऊ,सर्कल हेड कानपुर,सर्कल हेड प्रयागराज और सर्कल हेड रायबरेली शामिल थे | सभी अधिकारियों ने ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना |

 

अशोक चंद्रा ने इस अवसर पर कहा कि ग्राहक बैंक की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी संतुष्टि ही बैंक की प्राथमिकता है उन्होंने बैंक की विभिन्न नई योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और भरोसा दिलाया कि पीएनबी आगे भी अपने ग्राहकों के हित में बेहतर सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

 

बैठक के अंत में अधिकारियों और ग्राहकों के बीच संवाद का एक सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें ग्राहकों ने अपने बैंकिंग अनुभव साझा किए और बैंक की योजनाओं के प्रति अपनी रुचि दिखाई | यह बैठक पीएनबी और उसके ग्राहकों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा