बिहार दिवस पर भाजपा का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है – सांसद दीपक प्रकाश

 

बिहार में एनडीए की सरकार है लोग खुश हैं,कानून का राज है -डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु 

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के विचार के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी 22 मार्च को देशभर के 100 शहरों सहित 5 देशों में “बिहार दिवस” पर ‘स्नेह मिलन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया इसी क्रम में भाजपा जिला एवं महानगर की ओर से सामने घाट स्थित श्रृंगार वाटिका में सायंकाल “स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया | समारोह के प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार भाजपा सह प्रभारी एवं सांसद दीपक प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री बिहार सरकार हरि साहनी, रामगढ़ विधायक अशोक सिंह,राज्य सचिव भाजपा बिहार त्रिविक्रम सिंह सहित मंचासीन अतिथियों ने भारत माता,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं० दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया |

 

समारोह में मुख्य अतिथि बिहार भाजपा सह प्रभारी व सांसद दीपक प्रकाश ने बिहार दिवस पर आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि कहा कि अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है उन्होंने कहा कि भारत में सांस्कृतिक विविधता लिये हुए अनेक भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं फिर भी सभी की संस्कृति एक है वह है भारतीय संस्कृति | भारत के इतिहास में स्वर्ण युग का गौरव मगध के शासको के नाम है प्राचीन इतिहास में बिहार को मगध कहा जाता था अथर्व वेद में भी मगध का जिक्र मिलता है मगध की राजधानी पाटलिपुत्र थी जो आज पटना है 22 मार्च 1912 को ही बंगाल प्रांत से अलग बिहार की स्थापना की गई थी आज बिहार स्थापना के 113 वर्ष पूरे हो गए उन्होंने कहा कि यदि बिहार मेरे लिए देवकी है तो काशी मेरे लिए यशोदा है |

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बिहार का बड़ा गौरवशाली इतिहास रहा है प्रत्येक क्षेत्र में बिहार की बहुत बड़ी भूमिका रही है सांस्कृतिक, पौराणिक हो या शैक्षणिक क्षेत्र,प्रत्येक क्षेत्र में बिहार काफी समृद्ध रहा है बिहार के लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है | प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि एक समय था जब बिहार अपरहण,गुंडागर्दी,हत्या के लिए जाना जाता था आज बिहार में एनडीए की सरकार है लोग खुश हैं कानून का राज है बिहार ने देश को अनेकों महान विभूतियां दी बिहार और काशी का बहुत घनिष्ठ संबंध है |

 

बिहार प्रदेश सरकार के मंत्री हरि साहनी ने कहा कि लालू यादव के जमाने में बिहार में जंगल राज था यह तो एनडीए का ही कमाल था कि बिहार फिर से अपने अस्तित्व और प्रतिष्ठा को प्राप्त किया, बिहार की जनता एनडीए के साथ है महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि विश्व के किसी भी कोने में जाइये प्रत्येक जगह प्रत्येक क्षेत्र में हमारे बिहार के लोगों ने अपने काबिलियत के बल पर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने स्वागत भाषण दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया | कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह व अशोक पाण्डेय ने किया कार्यक्रम संयोजक अशोक पटेल व प्रवीण सिंह गौतम रहे | धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दिया |

 

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,प्रदेश के आयुष मंत्री डाॅ दयाशंकर मिश्र दयालु,महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,प्रदेश मंत्री मीना चौबे,क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर,महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ,शैलेंद्र मिश्रा सोनू,रणंजय सिंह,संजय सोनकर,नवीन कपूर,डॉ अनुपम गुप्ता,मधुप सिंह,हरेंद्र पांडेय, जगन्नाथ ओझा,अमित सिंह चिंटू,अदिति पटेल विधायक प्रतिनिधि (नील रतन पटेल),सोमनाथ ओझा,नन्द जी पांडेय,डॉ गीता शास्त्री,अभिषेक वर्मा गोपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी