बाबा साहब के सम्मान में संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन

अंबेडकर शक्ति युवा संगठन और नेशनल इक्वल पार्टी का मुर्दाहा गांव में कार्यक्रम संपन्न

वाराणसी। अंबेडकर शक्ति युवा संगठन और नेशनल इक्वल पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मुर्दाहा गांव में एक कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान संजय जी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शशिप्रताप सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि शशिप्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, “जो व्यक्ति गरीबों, मजलूमों, शोषितों, पीड़ितों, मजदूरों, लाचारों, जरूरतमंदों और अशिक्षितों की सच्चे मन से सेवा करता है, वही सच्चा बाबा साहब और देशभक्त है। बाकी सब बाबा साहब की प्रतिमा और फोटो से केवल वोट की राजनीति करते हैं, जो कि एक प्रकार का पाप है।”

आयोजन कर्ता और अंबेडकर शक्ति युवा संगठन के अध्यक्ष अजय आर्या ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह, महिलामंच की अध्यक्ष दीदी वंदना सिंह, महासचिव एवं प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, महासचिव सुमन सिंह, गौतिमा जी, शरद सिंह, पूर्व सेलटैक्स कमिश्नर आर. के. प्रसाद, जितेंद्र सिंह पटेल, राजू पटेल, सतीश पटेल, दिनेश पटेल, प्रमोद जी, योगेंद्र जैसवार, संजय प्रधान, अरविंद सिंह, दिनेश यादव और गायक सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    “केमिकल और साइड इफेक्ट से मुक्त चिकित्सा पद्धति है होम्योपैथी”—डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’   वाराणसी। दयाशंकर मिश्र दयालु ने विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित…

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    NEP-2020 के तहत सभी स्नातक पाठ्यक्रम होंगे चार वर्षीय, बीएससी बायो में सीटें बढ़ीं; विदेशी छात्रों के लिए हिंदी कोर्स भी शुरू     वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    कोर्ट के आदेश पर दरोगा समेत पांच पर मुकदमा, जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप

    कोर्ट के आदेश पर दरोगा समेत पांच पर मुकदमा, जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप

    पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

    पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

    दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत पांच पर केस

    दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत पांच पर केस

    वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार