हिंदू विवाह एक संस्कार है संविदा नही,विवाह एक बार हो जाने के बाद दंपत्ति को पूरे जीवन पर्यंत पवित्र संबंध को निभाना चाहिए – पंडित वशिष्ठ नारायण उपाध्याय

हिंदू विवाह एक संस्कार है संविदा नही,विवाह एक बार हो जाने के बाद दंपत्ति को पूरे जीवन पर्यंत पवित्र संबंध को निभाना चाहिए – पंडित वशिष्ठ नारायण उपाध्याय

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- श्री रामचरित मानस समिति वासुदेव नगर कालोनी द्वारा आयोजित नव दिवसीय विराट मानस सम्मेलन के चौथे दिन शनिवार को मानस पर बोलते हुए मानस वक्ता पंडित वशिष्ठ नारायण उपाध्याय ने कहा की हिंदू विवाह एक संस्कार है संविदा नही है | हिंदू विवाह एक बार हो जाने के बाद दंपत्ति को पूरे जीवन पर्यंत इस पवित्र संबंध को निभाना चाहिए वर्तमान समय में हो रहे विवाह के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की पहले धर्म शास्त्र एवं वैदिक मान्यताओं के आधार पर विवाह हुआ करते थे लेकिन अब उन वैदिक मान्यताओं की अनदेखी करते हुए विवाह हो रहे है जिसका बुरा प्रभाव समाज पर पड़ रहा है उन्होंने दहेज के संदर्भ में भी चर्चा करते हुए कहा की अच्छे विवाह में दहेज रूपी राक्षस बाधक होता है | दहेज के आधार पर हुआ विवाह वैदिक मान्यताओं की अवहेलना करता है आज कल विवाह वाट्सएप के माध्यम से हो रहे है जो अस्थाई होते है और पति पत्नी के बीच कटुता बढ़ती रहती है और उनमें से एक पक्ष न्यायालयों की शरण लेता है विवाह एक पारिवारिक सुख शांति के लिए होता है न की मुकदमा लड़ने के लिए |

मानस वक्ता श्रीकांत पाठक सोनभद्र ने धनुष यज्ञ की चर्चा करते हुए कहा राजा श्री जनक ने यह शर्त रखा था की जो धनुष को भंग कर देगा उसी के साथ श्री सीता जी का विवाह संपन्न होगा | धनुष एक अहंकार था जिसे भगवान श्री राम ने तोड़ दिया इस प्रकार श्री राजा जनक की शर्तो को पूरा करके भगवान श्री राम ने मां सीता के साथ विवाह किया |

विजय जायसवाल,दयाशंकर त्रिपाठी, बुच्चूंन सिंह,प्रशांत कुमार सिंह आदि लोगो ने मानस वक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया | सम्मेलन का संचालन क्षत्रधारी सिंह एडवोवेट ने किया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी