भाजपा सरकार में मारा जा रहा दलित-पिछड़ो का हक़

भाजपा सरकार में मारा जा रहा दलित-पिछड़ो का हक़

संवैधानिक अधिकारों की खुले तौर पर उड़ाई जा रही है धज्जियां – एमएलसी आशुतोष सिन्हा ||

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने उ0प्र0 पुलिस में खिलाड़ियों के कोटे से निकली भर्ती में आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट न दिए जाने के फैसले पर भाजपा सरकार को दलित व पिछड़ा विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है उन्होंने बताया कि उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस/पी0ए0सी0 के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023, पत्रांक – पीआरपीबी- एक- कु0खि0 (16) /2023, दिनांक – 12 दिसम्बर, 2023 के विज्ञापन में आरक्षित वर्ग (दलित/अन्य पिछड़ा वर्ग) के अभ्यर्थियों को आरक्षण नियमावली के अनुसार उम्र सीमा में मिलने वाली छूट नही प्रदान की जा रही है । जबकि पिछले वर्ष इसी पद के लिए विज्ञापित भर्ती, पत्रांक – पीआरपीबी- एक- कु0खि0 (3) /2022, दिनांक – 7 सितम्बर, 2022 में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण नियमावली के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई थी इस तरह आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण नियमावली के अनुसार आयु सीमा में छूट न दिया जाना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है |

वर्तमान परिवेश में उ0प्र0 में नौकरियां पहले से ही बहुत कम हैं, और यदि जैसे तैसे कोई नियुक्ति निकाली भी जाती है, तो उसमें दलित व पिछड़े वर्ग का हक़ मार लिया जाता है जो कि सरासर अन्याय है उन्होंने कुछ वर्ष पहले हुई 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भी पिछड़े वर्ग के बच्चों को आरक्षण के लाभ से वंचित किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक रिक्तियों में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सामाजिक न्याय के दायरे से बाहर रखना एक प्रचलन बनता जा रहा है |

भाजपा दलितों व पिछड़ों का सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है दलित व पिछड़ा वर्ग को इस विषय पर सोचना ही होगा क्योंकि ओबीसी व एससी वर्ग केवल वोट देने के लिए ही नहीं है बल्कि जनसंख्या के अनुरूप उनको अधिकार भी मिलना चाहिए जिसके लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रही है |

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार