अमन शान्ति भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईदु-उल-फित्र की नमाज़

अमन शान्ति भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईदु-उल-फित्र की नमाज़

 

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के स्थानीय ईदगाह में सोमवार को सुबह 8 बजे ईदु-उल-फित्र की नमाज खूलूश और मुहब्बत के साथ अदा की गयी। बादे नमाज़ एक दूसरे को गले लगाकर ईदी मिली गयी। वहीं मौलाना नें अपनी तकरीर में बताया कि ईद की नमाज को ईदु-उल-फित्र की नमाज़ क्यों कहा जाता है। क्योंकि इसमें फितरे के तौर पर जो हम़ लोग अनाज खाते हैं, उसके दाम के हिसाब से घर के तमाम सदस्य लोगों पर आज के हिसाब से 70 रुपये के हिसाब से सदकाये-फित्र निकालना होता है, वो भी ईद की नमाज से पहले अदा करना अफ़जल है।

जो हक गरीब जरूरत मंद लोगों का हैं, उनका हक बनता है, इसी लिये इस्लाम में फितरा बनाया गया है। और इसी लिये ईद की नमाज़ को ईदु-उल-फित्र कहा जाता है। और मौलाना बताया कि ईद के दिऩ अपनें हों या गैर सभी को बादे नमाज़ गले लगाओ, इससे मोहब्बत बढ़ती है।और येही मजहबे इस्लाम है। वहीं ईद का पर्व साकुशल सम्पन्न होनें पर एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी गयी।

 

मस्जिद के बाहर थाना चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स के साथ नमाज़ को साकुशल संपन्न कराने में मुस्तादी से डटे रहे। इसी तरह चौबेपुर थाना अंतर्गत धौरहरा, कौवापुर, पलकहाँ, अजांँव, बनकट डुबकियाँ, आदि क्षेत्रों की मस्जिदों में शान्ति पूर्ण तरीके से ईदु-उल-फित्र की नमाज़ अदा की गयी। साथ ही बादे नमाज़ एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुये गले मिलकर ईद की खुशियाँ मनाई। और एक दूसरे के घर जाकर सेवईं पीनें पीलानें की रश्म को भी अदा किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से…

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ