नरवन में शिक्षा का विस्तार सराहनीय प्रयास: विधायक सुशील सिंह

नरवन में शिक्षा का विस्तार सराहनीय प्रयास: विधायक सुशील सिंह

चंदौली (बरहनी)। सैयदराजा विधानसभा के अमड़ा गांव में सोमवार को शांति देवी महाविद्यालय का लोकार्पण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर महाविद्यालय का उद्घाटन किया और शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल की सराहना की।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नरवन क्षेत्र, जो अपनी समृद्ध कृषि परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा के प्रसार से युवाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही युवा पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने का माध्यम है। सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं, जिससे न केवल उनका बौद्धिक विकास होगा बल्कि वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों से भी जुड़े रहेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम बदन यादव एवं अध्यक्ष सूबेदार सिंह के प्रयासों की सराहना की गई। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में परमानंद सिंह, मृत्युंजय सिंह (दीपू), संजय उपाध्याय, अशोक यादव (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन सकलडीहा), उदय नारायण सिंह (पूर्व प्रधान), प्रमोद राम (पूर्व प्रधान), पवन सिंह (जनसेवक), अरुण राय (बीडीसी) समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह