हिंदू युवती को मुस्लिम सहेली से हुआ प्रेम, घर से भागकर रचाई शादी, पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

हिंदू युवती को मुस्लिम सहेली से हुआ प्रेम, घर से भागकर रचाई शादी, पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हिंदू युवती और उसकी मुस्लिम सहेली के बीच गहरी दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और घर से भागकर विवाह रचा लिया।

 

छह दिन पहले घर से हुईं लापता

परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। करीब छह वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार इस रिश्ते से अनजान था। छह दिन पहले अचानक दोनों लापता हो गईं, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

उज्जैन में मिली लोकेशन, पुलिस ने किया बरामद

जांच के दौरान पुलिस को दोनों की लोकेशन उज्जैन में मिली। परिजनों के साथ पुलिस टीम उज्जैन पहुंची और दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है।

 

परिजनों को सौंपा गया, पुलिस का बयान

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं, इसलिए उन्हें उनकी मर्जी के मुताबिक परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान     चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी…

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान