सकलडीहा में जलजमाव से परेशान जनता, पिंटू पाल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

सकलडीहा में जलजमाव से परेशान जनता, पिंटू पाल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

सकलडीहा। ग्राम सभा सकलडीहा में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

बताया गया कि सकलडीहा इंटर कॉलेज के मुख्य मार्ग के पास हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। व्यापारियों और ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

व्यापारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र सौंपकर समाधान की मांग की थी। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जिससे नाराज होकर पिंटू पाल ने स्थल का निरीक्षण किया और एक सप्ताह की चेतावनी दी।

पिंटू पाल ने साफ कहा कि यदि सात दिनों के भीतर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनहित और सच्चाई को सर्वोपरि रखना पत्रकार का धर्म: घनश्याम पाठक

    पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली के आई कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों को एकजुटता का संदेश   चंदौली। पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली इकाई की ओर से बुधवार को आयोजित…

    पैगा (डबरिया) में घनश्याम पाठक का दौरा, मनोज कुमार चौबे से की शिष्टाचार भेंट

    पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा   चंदौली। दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक शनिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल