वाराणसी: पत्रकार को फोन पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पत्रकार को फोन पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामचन्दीपुर में रहने वाले पत्रकार सुनील कुमार यादव को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित पत्रकार सुनील यादव ने चौबेपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बलबीर यादव उर्फ पीन्टू पुत्र हरिवंश यादव, निवासी ग्राम रामचन्दीपुर, ने उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

पत्रकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधे पुलिस आयुक्त से मिलकर एक शिकायती प्रार्थनापत्र सौंपा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चौबेपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबीर यादव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 352 (हमला करना या हमला करने की धमकी देना) और 351(2) (अपराधिक बल प्रयोग की चेतावनी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी बलबीर यादव एक मनबढ़ प्रवृत्ति का युवक है और उसके खिलाफ चौबेपुर थाने में पहले से भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

चौबेपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बहुत जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है और उन्होंने प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित