भदोही के रोहित पांडेय बने भारत सरकार के नोटरी, अधिवक्ता समाज में हर्ष

भदोही के रोहित पांडेय बने भारत सरकार के नोटरी, अधिवक्ता समाज में हर्ष

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। जनपद भदोही के रोहित कुमार पांडेय एडवोकेट को भारत सरकार द्वारा नोटरी के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा संपूर्ण भदोही के लिए अधिकृत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ता समाज में हर्ष का माहौल है।

 

रोहित पांडेय, पुत्र श्री रत्नाकर पांडेय, निवासी पुरेमुड़िया, चकहोलमन, भदोही, ने विधि एवं न्याय मंत्रालय की परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तर प्रदेश में 30वीं रैंक हासिल की। वे पिछले 15 वर्षों से टैक्सेशन और राजस्व मामलों में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी कड़ी मेहनत और कानूनी बारीकियों की समझ ने उन्हें पब्लिक नोटरी परीक्षा में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

अब वे अपने चेंबर, रिंग मार्केट, बीड़ा रजपुरा, भदोही से शपथ पत्र, विक्रय पत्र, किरायानामा सहित अन्य कानूनी दस्तावेजों की नोटरी करने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिकृत किए गए हैं।

 

रोहित पांडेय की इस उपलब्धि पर भदोही बार एसोसिएशन, तहसील भदोही के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार तिवारी, पुष्पराज पांडेय, अंकित पांडेय, जयप्रकाश मौर्य सहित कई अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। अधिवक्ताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से जिले में कानूनी सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र