राम जन्मभूमि आंदोलन के सक्रिय सदस्य प्रमोद निगम के हत्यारे हुए दोषसिद्ध

प्रथम स्वच्छता शहीद प्रमोद निगम के हत्यारों को दोषी करार दिया गया, प्रमोद निगम हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के शूटर दोषी करार 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के द्वारा स्ट्रीट वेंडरों के मध्य प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रहे राम जन्म भूमि आंदोलन के सक्रिय सदस्य,राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन संस्थापक सचिव प्रमोद कुमार निगम की निर्मम हत्या आज से 8 वर्ष पूर्व 17 जनवरी 2017 को इंग्लिशिया लाइन चौराहे के समीप मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर नंदलाल राय उर्फ बबलू लंगड़ व शेषनाथ शर्मा ने की थी | इस अपराध के संदर्भ में एफआईआर अपराध संख्या 54/17 सत्र विचारण सख्या 176 सन् 2017 थाना सिगरा मे पंजीकृत हुआ था 8 अप्रैल 2025 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पंचम )वाराणसी एम.पी./एम.एल.ए.कोर्ट की खंडपीठ यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने पत्रावली का अवलोकन कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण नंदलाल राय उर्फ बबलू लंगड व शेषनाथ शर्मा को दोषी करार करार दे दिया |

मुकदमे के वादी अभिषेक निगम ने बताया की उसके पिता प्रमोद निगम हत्याकांड का मुख्य आरोपी नन्दलाल राय उर्फ बब्लू लंगड़ गाजीपुर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का अहम गवाह था | मुख्तार अंसारी के इशारे पर पक्षद्रोही होकर मुकदमे को षडयंत्र के तहत कमजोर कर मुख़्तार अंसारी गिरोह के लिये हत्या फिरौती वाराणसी के टावरों मे डीजल सप्लाई का काम करने लगा | आज न्यायपालिका ने न्याय करते हुए दोषियों को दोषसिद्ध कर दिया अब 14 अप्रैल 2025 को अपराधियों को सजा सुनाई जाएगी | अभियुक्तगण को दोषी करार देने की खबर सुनते ही स्ट्रीट वेंडरों ने प्रमोद निगम अमर रहे नारे लगाते हुए न्यायपालिका को धन्यवाद ज्ञापित किया |

अभियोजन पक्ष की ओर से बहस शैलेन्द्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह और शासकीय अधिवक्ता ओंकारनाथ तिवारी और विनय कुमार सिंह और प्रमथेश पाण्डेय ने किया और बचाव पक्ष से श्रीनाथ त्रिपाठी ने पक्ष रखा |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित