समाधान दिवस पर चौबेपुर निरीक्षण करने पहुँचे अपर पुलिस आयुक्त, सुनीं लोगों की फरियादें

विवेचनाओं में देरी और हिस्ट्रीशीटरों की सूची में गड़बड़ी पर मातहतों को लगाई फटकार

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाना चौबेपुर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। कुल 39 मामलों में से 20 राजस्व विभाग से और 19 पुलिस विभाग से संबंधित थे। इनमें से दो पुलिस से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस दौरान छित्तौनी गांव के संतोष कुमार सिंह ने अपनी अनोखी फरियाद पेश करते हुए कहा, “साहब, मैं जिंदा हूं!” उन्होंने बताया कि उनके पट्टीदारों ने उन्हें मृत घोषित कर उनकी कई बीघा जमीन अपने नाम करा ली है। इस पर अपर पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, रख-रखाव, अपराधियों की सूची, और अपराधियों की चस्पा सूची का अवलोकन किया। कई सूचियाँ अधूरी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाओं की जानकारी भी ली और विवेचनाओं में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई।

इस अवसर पर एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी, थाना चौबेपुर के उपनिरीक्षकगण एवं कई फरियादी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित