हनुमान जयंती पर शरारती तत्वों का उत्पात, मंदिर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी, गांव में तनाव

ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में कराई नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। राजवारी गांव के रेलवे पुल के पास गोमती नदी के तट पर स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में बनी अखाड़े के पास स्थित हनुमान मंदिर में शरारती तत्वों ने उत्पात मचाते हुए हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ दिया। मूर्ति को ईंटों से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के अखाड़े पर स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन पहलवान कसरत व कुश्ती के लिए आते हैं। शनिवार सुबह लगभग छह बजे जब पहलवान वहां पहुंचे, तो देखा कि हनुमान जी की मूर्ति टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चौबेपुर पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैथी चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर लहरतारा, वाराणसी से नई मूर्ति मंगाई। पुलिस की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हनुमान जी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई।

इधर, घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे एक बाइक पर सवार दो लोग मंदिर की ओर जाते देखे गए थे, लेकिन रात का समय होने के कारण ग्रामीण स्थिति को समझ नहीं पाए। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति