वेदाचार्य विष्णु कांत शास्त्री ने कहा — “भगवान शरणागत की सदैव करते हैं रक्षा”

सनसाईन कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)।शरणागत भक्त की रक्षा भगवान स्वयं करते हैं। जब मनुष्य पूरे भाव से ईश्वर के चरणों में आश्रय ले लेता है, तो परमात्मा उसकी सभी विपत्तियों से रक्षा करते हैं। यह संदेश श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर वेदाचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को देते हुए दिया। उन्होंने कहा कि देवी उत्तरा के गर्भ में जब ब्रह्मास्त्र का संधान हुआ, तो उन्होंने सांसारिक आश्रय छोड़कर गोविंद के चरणों में शरण ली। भगवान नारायण स्वयं गर्भ में प्रवेश कर राजा परीक्षित की रक्षा के लिए प्रकट हो गए।

 

शास्त्री जी ने कहा कि निर्मल मन और निष्कलंक भाव से जब कोई जीव परमात्मा का आश्रय लेता है, तो नारायण उसकी हर संकट से रक्षा करते हैं। उन्होंने मानव जीवन की विविध समस्याओं पर धर्म के आलोक में विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि धर्म ही जीवन का आधार है, और ईश्वर भक्ति जीवन का परम लक्ष्य है।

 

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति में लीन रहा पूरा परिसर

स्वर्गीय न्यायमूर्ति श्रीषनाथ तिवारी की पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन क्षेत्रीय गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा का आयोजन पूर्वांचल के प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रशेखर तिवारी ‘मून बाबू’ के सौजन्य से किया जा रहा है। कथा स्थल सनसाईन कॉन्वेंट स्कूल परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन के मधुर स्वर गूंजते रहे। भक्तिमय वातावरण में हर कोई कथा की अमृतवाणी में लीन नजर आया।

 

गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति

कथा श्रवण करने वालों में पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी, अरुण तिवारी, रवि तिवारी, अनुराग तिवारी, अपूर्व कुमार तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, हवलदार सिंह, नथुनी यादव, शिवम चतुर्वेदी, संतोष कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के अनुसार कथा का समापन भव्य हवन-पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित