देशी शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाएं एवं क्षेत्रीय लोगो ने जमकर की नारेबाजी,किया विरोध प्रदर्शन

शराब के कारण घर में लड़ाई-झगड़े की घटनाएं होने लगेगीं इसलिए किसी भी हालत में हमलोग यहां पर ठेका नहीं खुलने देंगे – स्थानीय नागरिक |

 

(रिपोर्ट संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- चुनार रोड के अवलेशपुर, अमरा ख़ैरा स्थित अमरा पेट्रोल पंप के समीप देशी शराब का ठेका खोले जाने की जानकारी मिलते ही शराब ठेके के गेट पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्रीय लोगो द्वारा ठेके के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए जबदस्त धरना प्रदर्शन किया गया | सभी महिलाओं ने अपने हाथ में एक दफ़्ती में लिखा हुआ पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई किसी पोस्टर में लिखा था देशी ठेके का लाइसेंस रद्द करों तो किसी में लिखा था देशी शराब की दुकान यहां पर नहीं खुलेगी,देशी ठेका बंद करों जैसे कई ऐसे स्लोगन लिखा हुआ पोस्टर हाथ में लेकर महिलाएं अपना अपना विरोध प्रदर्शन किया |

 

प्रदर्शन मे शामिल महिलाओं ने कहा कि इस क्षेत्र में देशी शराब का ठेका खुलने पर हमारे घर के पुरूष व लड़के नशे की लत पकड़ सकते है शराब के कारण घर में लड़ाई-झगड़े की घटनाएं होने लगेगीं इसलिए किसी भी हालत में हमलोग यहां पर ठेका नहीं खुलने देंगे |

 

स्थानीय लोगो ने बताया कि इस क्षेत्र में ठेका खोलना उचित नहीं है क्योकि अगल- बगल संभ्रांत लोग रहते हैं बाजार है महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है रोजाना छेड़छाड़,छीटाकशी एवं मारपीट की घटनाओं में बढोत्तरी होगी | क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान के बजाय पूर्व में जिस जगह पर देशी शराब के ठेके का संचालन हो रहा था वहीं पर शराब का ठेका खुले वर्ना हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे |

 

देशी शराब ठेका खुलने के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विवेक सिंह,डॉक्टर आशीष सिंह,समारू राम,घूरे लाल,मोहन, विपिन पांडे,विरेंद्र कुमार,प्रमोद कुमार, चंदन कुमार पटेल,राम नगीना,मनोज भारती,जयप्रकाश,चंद किरण,राजमनी, फुला देवी,चिंता देवी,सुगना,विदयावती, मतावी देवी,संगिता,धर्मावती,मीना,मुन्नी, शारदा,गीता,जाहिदा परवीन,संजय कुमार वर्मा,मीरा देवी,पम्मी सिंह,पूजा केशरी, सीता,सरीता,सोनम विश्वकर्मा,रामधनी, सुरज,शिवबचन,प्रीति वर्मा,शीला, भोलानाथ,कैलाश साव,माधुरी,जयमंगल, अजय गुप्ता,पुजा गुप्ता,रूपा,नवनीत, राजेश,दीपक,रितु,अनिता सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित