लोकगायक स्व. सुनील पाठक को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी श्रद्धांजलि

लोकगायक स्व. सुनील पाठक को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी श्रद्धांजलि

चिरईगांव (वाराणसी) ग्राम सभा नारायणपुर निवासी सुप्रसिद्ध लोकगायक स्व. सुनील पाठक के निधन पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पाठक का कुछ दिनों पूर्व हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया था। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया।

डॉ. पांडेय ने कहा कि स्व. सुनील पाठक लोकपरंपरा के सच्चे संवाहक थे। उन्होंने कजरी, फाग, श्रावणी जैसे लोकगीतों के माध्यम से गांव-गिरांव की संस्कृति को जीवंत बनाए रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित उनके गीतों को भी जनमानस ने खूब सराहा।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, उमेश दत्त पाठक, जय प्रकाश चौबे, विनय मौर्य, अमित सिंह सन्नी, मुक्ति मौर्य, राहुल सोनी, राजेंद्र चौहान, महेंद्र चौहान सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि स्व. पाठक न केवल एक अच्छे कलाकार थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा