“चलो बुद्ध की ओर, करो तैयारी… अबकी शिक्षा की बारी”

मुनारी खेल मैदान से गूंजा समता-समानता का संदेश, प्रकाश अंबेडकर का जोरदार स्वागत

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। मुनारी के प्राथमिक विद्यालय स्थित खेल मैदान में शनिवार की शाम संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अम्बेडकर शक्ति युवा संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की भावना को जागृत करने का आह्वान किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा साहब के सुपौत्र प्रकाश अंबेडकर उपस्थित रहे, जिनका अजय आर्या ने चांदी के मुकुटमणि से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को नीली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

प्रकाश अंबेडकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा जब उनके वंशज और अनुयायी अजय आर्या जैसे जुझारू बनेंगे। हमें भगवान बुद्ध के अहिंसक मार्ग पर चलकर समाज में समानता की स्थापना करनी है।”

 

उन्होंने कहा कि आज का माहौल बुद्धि से दूर होकर हिंसा की ओर बढ़ रहा है। “बुद्धं शरणं गच्छामि” का भाव अपनाकर ही हम समाज में फैली विषाक्तता का निवारण कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम में शशिपताप सिंह ने नारा दिया—“चलो बुद्ध की ओर, करो तैयारी, अबकी शिक्षा की बारी,” और कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का मार्ग है।

नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब चाहते थे कि शिक्षा अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सिंह ने जोर देकर कहा कि जब तक महिलाओं को पुरुषों से अधिक अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक महिला हिंसा पर लगाम नहीं लगेगी।

 

पूर्व एडिश्नल कमिश्नर सेल टैक्स आर. के. प्रसाद ने मंच से सभी अतिथियों और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस कार्यक्रम के आयोजक और अम्बेडकर शक्ति युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय आर्या ने कहा, “हमारा संगठन बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम के समापन पर बाबा साहब और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस