छोटे-छोटे हाथों से बड़ी बात: चंद्रावती के नौनिहालों ने दी पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

छोटे-छोटे हाथों से बड़ी बात: चंद्रावती के नौनिहालों ने दी पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

चौबेपुर (वाराणसी)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देशभर में जहां शोक की लहर है, वहीं चौबेपुर के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में मासूम बच्चों ने अपने अंदाज़ में शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

स्कूल खुलते ही छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। तख्तियों पर ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शांति ही समाधान है’ जैसे संदेश लिखे थे। स्कूल की दीवारों पर बच्चों ने खुद पोस्टर बनाकर आतंकी हमले की निंदा करते हुए उन्हें चिपकाया।

इस अवसर पर शिक्षिका डॉ. सुमन चौबे ने कहा, “आतंकी संगठन अब देश की आत्मा को ललकार रहे हैं। समय आ गया है जब इन्हें जड़ से खत्म करना ही होगा। हम इस कायराना हमले की घोर निंदा करते हैं और सभी शहीदों को नमन करते हैं।”

देशभक्ति के भावों से ओतप्रोत इन नन्हें कदमों ने यह साबित कर दिया कि देश की रक्षा के लिए उम्र मायने नहीं रखती—भावनाएं मायने रखती हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा