प्रेमजाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी से युवती के पिता ने खाया जहर

प्रेमजाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी से युवती के पिता ने खाया जहर

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर युवती और उसके परिवार को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद युवती के पिता ने तनाव में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी सोनू कुमार पटेल, निवासी पुआरी कलां (थाना बड़ागांव), उनकी बेटी को स्कूल जाते समय आए दिन छेड़ता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद सोनू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। धीरे-धीरे उसने लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और मुलाकात के दौरान गुप्त रूप से अश्लील वीडियो बना लिया।

परिजनों ने जब बेटी की शादी मई महीने में तय कर दी, तो आरोपी बौखला गया। उसने लड़की के निजी वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग ससुराल पक्ष तक पहुंचा दी, जिससे परिवार में तनाव और शर्मिंदगी का माहौल पैदा हो गया। सदमे में युवती के पिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत कई दिनों तक गंभीर बनी रही।

महिला का आरोप है कि आरोपी युवक लगातार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सोनू कुमार पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा