आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि, बीटीटीए ने फूंका पाक का झंडा

वाराणसी में गूंजे गगनभेदी नारे, सरकार से सेना को खुली छूट देने की मांग

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (BTTA) ने कैंटोनमेंट स्थित कार्यालय पर शोकसभा कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आक्रोशित सदस्यों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की।

बीटीटीए अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने हमले को कायराना हरकत बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि पहलगाम में देशवासियों पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बीटीटीए ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संदेश भेजकर मांग की है कि सेना को आतंकवाद के खात्मे के लिए पूरी छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वाराणसी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी भी युद्ध में सहयोग करने को तैयार हैं।

महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा, ‘‘देश पर हमला होने पर राजनीति नहीं, बल्कि पहले भारतीय होने का फर्ज निभाना चाहिए। जो लोग ऐसे मौके पर भी बयानबाजी कर रहे हैं, वे शहीदों के परिवारों का अपमान कर रहे हैं।’’

शोकसभा के दौरान सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मोमबत्ती जलाकर वीरगति को प्राप्त नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मिटाओ”, “शहीदों अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

उपस्थित प्रमुख सदस्य: राकेश कुमार सिंह (अध्यक्ष), प्रकाश जायसवाल (महामंत्री), सुनील सिंह (उपाध्यक्ष), शशि प्रताप सिंह (प्रवक्ता), प्रवीण श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष), प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, नीलकमल, अखिलेश सिंह, काशी पटेल सहित दर्जनों ट्रांसपोर्ट व्यवसायी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा