व्यापारियों के साथ पुलिस आयुक्त की गोष्ठी, साइबर अपराध और सुरक्षा पर की चर्चा

व्यापारियों के साथ पुलिस आयुक्त की गोष्ठी, साइबर अपराध और सुरक्षा पर की चर्चा

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आज यातायात सभागार में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को साइबर अपराधियों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न साइबर फ्रॉड के तरीकों से जागरूक किया। गोष्ठी में साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय और प्रभावित होने पर त्वरित कार्यवाही के बारे में शार्ट वीडियो फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबरों का भी प्रचार किया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों के उपयोग से सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं। साथ ही, उन्होंने फुटपाथ और सड़क पर सामान, विज्ञापन होर्डिंग्स और अवैध पार्किंग पर भी ध्यान देने की बात की और बताया कि इनसे होने वाले अतिक्रमण से बचना चाहिए।

गोष्ठी में व्यापारियों और विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस आयुक्त ने थाना स्तर पर व्यापारियों से प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्वर्ण व्यवसायियों को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने सलाह दी कि वे संदिग्ध व्यक्तियों से सोने-चांदी की खरीदारी न करें और खरीदारी से पूर्व दस्तावेजों और वैधता की पूरी जांच करें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) एस. चनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू और अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रुति श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा