जमीन पैमाइश को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फावड़े के वार से व्यक्ति की नाक कटी

तीन घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) : क्षेत्र के चाँदपुर गाँव में सोमवार की शाम जमीन पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव और लाठी-डंडों के संघर्ष तक पहुँच गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है।

 

जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी खंजाटी यादव अपनी जमीन की पैमाइश करवा रहे थे। मौके पर कानूनगो भी मौजूद थे। इसी दौरान गाँव के ही लक्ष्मण यादव ने पैमाइश का विरोध किया। विरोध के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गई।

 

आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। पथराव के बीच लक्ष्मण यादव (50 वर्ष) के ऊपर फावड़े से प्रहार किया गया, जिससे उनकी नाक कट गई। वहीं, पथराव की चपेट में आकर लक्ष्मण यादव की बेटी कविता (24 वर्ष) तथा उनके पिता मिट्टू यादव (70 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गये।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जाँच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत