ऑल इंडिया बार काउंसिल में उठी बगावत की आवाज़, सीनियर एडवोकेट श्रीनाथ त्रिपाठी की सदस्यता रद्द करने पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

ऑल इंडिया बार काउंसिल में उठी बगावत की आवाज़, सीनियर एडवोकेट श्रीनाथ त्रिपाठी की सदस्यता रद्द करने पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

वाराणसी। ऑल इंडिया बार काउंसिल के सह अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ सोमवार को शहर के सैकड़ों अधिवक्ता एकजुट हुए। अधिवक्ताओं ने इस निर्णय को मनमाना और लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए।

एक संयुक्त बैठक में अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह ने कहा, “सदस्यता रद्द करने का निर्णय पढ़ने के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि अध्यक्ष मनन मिश्रा सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। त्रिपाठी जी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अधिवक्ताओं की हड़ताल और सरकार विरोधी सवालों का समर्थन किया, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में आता है।”

अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि यह कार्रवाई अधिवक्ताओं की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि श्रीनाथ त्रिपाठी की सदस्यता जल्द बहाल नहीं की गई, तो युवा अधिवक्ता आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी ऑल इंडिया बार काउंसिल के अध्यक्ष की होगी।

बैठक में अनूप कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, राकेश तिवारी, प्रतिष राय, मनिंद्र नाथ तिवारी, संदीप मिश्रा, संजीव चौबे और आदित्य वर्मा समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती