प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह का चोलापुर में हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह का चोलापुर में हुआ भव्य स्वागत

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी (चोलापुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह के चुनावी जीत के बाद सोमवार को प्रथम बार चोलापुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सदर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे ने अंग वस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रदेश सचिव का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के उपरांत नागेश्वर सिंह संगठन के सम्मानित सदस्य विवेक राय और आनंद राय के यहां आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए। वहां संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अनिल राय, चंद्र प्रकाश सिंह, अभय यादव, राहुल चौबे, अतुल राय, राजकुमार मिश्र, सत्यप्रकाश चौबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा