ढेरही के पास डंपर पलटने से ड्राइवर-खलासी घायल, एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी

ढेरही के पास डंपर पलटने से ड्राइवर-खलासी घायल, एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी

चोलापुर। वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन पर ढेरही गांव के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल – श्याम बाबू (35) और शिवम (32), मिर्जापुर के दादू अहिहौरा गांव के निवासी हैं और आपस में भाई हैं।

जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा डंपर बलिरामगंज टोल प्लाजा पार करने के बाद असंतुलित होकर डिवाइडर पार करता हुआ फोरलेन की दोनों लेन में पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और पास में खड़ी एंबुलेंस से मदद मांगी। हालांकि, एंबुलेंस स्टाफ ने कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद ही मरीज को ले जाने की बात कही, जिसके चलते एंबुलेंस मौके पर देर से रवाना हुई। बाद में ग्रामीणों ने 108 नंबर पर सूचना दी, तब जाकर एंबुलेंस घायलों को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

हादसे के कारण फोरलेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। चौकी प्रभारी दानगंज अवनीश मिश्रा के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एनएच की मेंटेनेंस टीम के सहयोग से रास्ता साफ कराया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट