परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर राष्ट्रीय वेबिनार, विद्वानों ने बताया इसे ईश्वरीय तिथि

परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर राष्ट्रीय वेबिनार, विद्वानों ने बताया इसे ईश्वरीय तिथि

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। प्रोफेसर बी.एन. जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में “अक्षय तृतीया : एक ईश्वरीय तिथि” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में देशभर से जुड़े विद्वानों ने अक्षय तृतीया के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अक्षय तृतीया के आयोजन की प्रासंगिकता और उद्देश्य को रेखांकित किया। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने किया।

प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि यह दिन हिंदू धर्म में विशेष रूप से शुभ माना गया है। डॉ. राजीव श्रीवास्तव (सिनेमा इतिहासवेत्ता, मुंबई) ने कहा कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

रायपुर से जुड़ी शिक्षिका संजू साहू पूनम ने इसे आत्मिक उन्नति और मोक्ष प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर बताया। योग गुरु आनंद प्रेमी ने अक्षय तृतीया को संधिकाल की संज्ञा देते हुए इसे आध्यात्मिक जागरण का समय कहा।

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की प्रोफेसर ऋचा मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को युगादि पर्व माना गया है और पौराणिक मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय होता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा