प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

चोलापुर बालिका इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, “उड़ान हौसलों की” पत्रिका का हुआ वितरण

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इंटरमीडिएट परीक्षा में गरिमा ने 80% अंकों के साथ प्रथम स्थान, नेहा वर्मा ने 77.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा शिक्षा सिंह ने 77.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई स्कूल में अंशिका यादव ने 88% अंकों के साथ प्रथम, सेजल बानो ने 85.34% अंकों के साथ द्वितीय तथा आसिया बानो ने 81.67% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

 

विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति, शिक्षक-अभिभावक समिति तथा उपस्थित अभिभावकों द्वारा शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की एवं विकास की भावी योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने भी अपने-अपने दायित्वों से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

 

विद्यालय की उपलब्धियों से प्रेरित होकर कई अभिभावकों ने नामांकन वृद्धि तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा में सहयोग देने का संकल्प लिया। समारोह में छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।

 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना दूबे ने किया। इस अवसर पर “उड़ान हौसलों की” नामक विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में डॉ. अनीता गिरि, सरिता कुशवाहा, चंद्रिका, नंदिता यादव, अंजू यादव, आरती कुमारी, डॉ. रीता राय, रंजना दूबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत