नागेपुर में मजदूरों ने उठाई आवाज, रोटी-कपड़ा और मकान की मांग

रैली निकालकर सरकार से रोजगार व मजदूरी बढ़ाने की मांग

 

मिर्जामुराद (वाराणसी): अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में बुनकर और दिहाड़ी मजदूर सड़कों पर उतरे। तख्ती और बैनर के साथ मजदूरों ने रैली निकालते हुए “रोटी, कपड़ा और मकान – मांग रहा मजदूर किसान”, “भीख नहीं अधिकार चाहिए”, जैसे नारों के माध्यम से सरकार से अपने अधिकारों की मांग की।

 

लोक समिति आश्रम परिसर में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की बदहाली पर चिंता जताई। संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से गांवों में मजदूर परिवार त्रस्त हैं। निर्माण कार्य ठप होने से मजदूरों को दैनिक काम भी नहीं मिल पा रहा है।

 

सभा में गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही ने कहा कि गांवों से मजदूर रोजाना शहरों की मंडियों में काम की तलाश में जाते हैं, लेकिन अधिकांश को काम नहीं मिल पाता। उन्होंने मांग की कि गांव में ही स्थायी रोजगार की व्यवस्था की जाए।

दलित और मानवाधिकार कार्यकर्ता अनूप श्रमिक ने सरकार से न्यूनतम दैनिक मजदूरी ₹600 तय करने, वृद्ध मजदूरों को ₹3000 मासिक पेंशन देने, महिला मजदूरों को मातृत्व अवकाश व सभी दिहाड़ी मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने बुनकरों के बिजली बिल और कर्ज माफ करने की भी वकालत की।

 

सभा के अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

रैली का नेतृत्व लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया, जबकि अध्यक्षता दिहाड़ी मजदूर संगठन के अध्यक्ष लालमन ने की। कार्यक्रम में शिवकुमार, आत्माराम, रजत, अनिल, रमेश पटेल, मनीषा, वंदना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती