बिजली के निजीकरण के विरोध में बनारस में हजारों बिजलीकर्मियों की विशाल बाइक रैली, मुख्यमंत्री से निजीकरण नीति वापस लेने की मांग

बिजली के निजीकरण के विरोध में बनारस में हजारों बिजली कर्मियों की विशाल बाइक रैली, मुख्यमंत्री से निजीकरण नीति वापस लेने की मांग

 

 

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत आज वाराणसी में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों बिजलीकर्मियों ने एक विशाल बाइक रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर बिजली के निजीकरण के निर्णय को जनहित में निरस्त कराने की मांग करना था।

 

बाइक रैली भारत माता मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। यहां बिजलीकर्मियों ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।

 

बिजलीकर्मियों की मांग है कि संविदा कर्मियों को हटाने का आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत संविदा कर्मियों को हटाया जाना न केवल अमानवीय है बल्कि यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के साथ अन्याय भी है। समिति का कहना है कि इनमें कई कर्मी अपंग हो चुके हैं और उन्हें हटाया जाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

 

संघर्ष समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौतों—5 अप्रैल 2018 और 6 अक्टूबर 2020—में यह तय हुआ था कि बिजली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निजीकरण बिना कर्मियों की सहमति के नहीं किया जाएगा। वर्तमान में 42 जनपदों में बिजली वितरण का निजीकरण इन समझौतों का उल्लंघन है।

 

संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि आंदोलन के अगले चरण में 2 मई से लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर सात दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस अनशन में प्रतिदिन प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के बिजलीकर्मी भाग लेंगे और अन्य राज्यों से भी समर्थन में कर्मचारी शामिल होंगे।

 

रैली में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में ई. अविनाश कुमार, ई. नरेंद्र वर्मा, ई. मायाशंकर तिवारी, ई. नीरज बिंद, प्रमोद कुमार, रामाशीष कुमार, राजेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश राय, संतोष वर्मा, रमाशंकर पाल, अंकुर पाण्डेय व प्रशांत कुमार शामिल थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा