एक राष्ट्र, एक चुनाव से स्वर्णिम भारत का होगा उदय : सम्पूर्णानंद पांडेय

एक राष्ट्र, एक चुनाव से स्वर्णिम भारत का होगा उदय : सम्पूर्णानंद पांडेय

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व जय भारत मंच के काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री सम्पूर्णानंद पांडेय ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है। भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में बार-बार होने वाले चुनावों से शासन व्यवस्था बाधित होती है और संसाधनों का भारी दुरुपयोग होता है।

पांडेय ने कहा कि वर्तमान में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं, जिससे न केवल प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं, बल्कि खर्च भी अत्यधिक बढ़ जाता है। चुनावों में धन और बाहुबल का प्रभाव बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

इस अवसर पर जय भारत मंच के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे समय और खर्च की बचत होगी। साथ ही सरकारें विकास कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम जनमानस को भी चुनावी गतिविधियों से मुक्त कर आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगी।

भाजपा महानगर पदाधिकारी व जय भारत मंच के काशी प्रांत मंत्री सुजीत गुप्ता ने कहा कि एक देश, एक चुनाव की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जय भारत मंच के उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे मतदाताओं को सुविधाएं बेहतर मिलेंगी, नीति निर्माण में निरंतरता बनी रहेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक प्रभावशाली होगी।

नेताओं ने साझा रूप से कहा कि यह विचार भारत की प्रगति में मील का पत्थर साबित हो सकता है और विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा