अनियंत्रित कार ने मां-बेटे को रौंदा, बेटे की मौत, मां गंभीर

अनियंत्रित कार ने मां-बेटे को रौंदा, बेटे की मौत, मां गंभीर

वाराणसी (चौबेपुर)। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र शिवम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब मां-बेटा स्कूल बस पकड़ने के लिए हाइवे किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को कुचल दिया और खुद भी गड्ढे में पलट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रानी देवी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतक शिवम (12) चौबेपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह अपनी मां के साथ सुबह 7 बजे गांव से सड़क किनारे बस पकड़ने गया था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर, दुर्घटना में कार सवार चालक अविनाश पुत्र मृत्युंजय, उनकी पत्नी मीना सिंह और पुत्र प्रखर भी घायल हुए हैं, जो किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा