पहलगाम हमले की जगह बने शहीद स्मारक: रामगोपाल मोहले

आतंकियों को करारा जवाब दे देश, कश्मीर में आवाजाही बढ़ाए पर्यटक

वाराणसी। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने पहलगाम आतंकी हमले को भारत की आत्मा पर हमला करार देते हुए केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की है कि जहां यह बर्बर हमला हुआ, उस स्थल को शहीदों की याद में राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे देश के दुश्मनों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत आतंकवाद के आगे झुकने वाला नहीं है।

श्री मोहले ने कहा कि इस हमले के पीछे दो प्रमुख नापाक मंसूबे थे—एक, भारतवासियों को आपस में बांटना और दूसरा, कश्मीर से भारतीय पर्यटकों को डराकर दूर करना। उन्होंने कहा कि पहला प्रयास तो पूरी तरह विफल हो चुका है क्योंकि समूचा देश एकजुट होकर खड़ा है। अब सभी देशवासियों को चाहिए कि वे कश्मीर में आवाजाही बढ़ाकर दूसरा मंसूबा भी नाकाम करें।

उन्होंने कहा कि “पर्यटन कश्मीर और शेष भारत के बीच पुल का काम करता है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि देश का कोई भी नागरिक आतंक के डर से पीछे न हटे।”

पूर्व महापौर ने स्पष्ट कहा कि 26 भारतीयों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मोदी सरकार की स्पष्ट नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज कश्मीर के लोग पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह दिन दूर नहीं जब पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा बनेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा