रेलवे ट्रैक पर फिर टली बड़ी दुर्घटना, तीन युवक बाल-बाल बचे, बाइक को ट्रेन ने घसीटा

रेलवे ट्रैक पर फिर टली बड़ी दुर्घटना, तीन युवक बाल-बाल बचे, बाइक को ट्रेन ने घसीटा

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार शाम एक सनसनीखेज हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवक बाइक से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आने की सूचना मिली। घबराहट में युवक बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकले, जबकि तेज रफ्तार ट्रेन ने बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ट्रैक से नीचे फेंक दिया।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का गुस्सा रेलवे प्रशासन पर फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस खतरनाक क्रॉसिंग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों ने रेलवे अधिकारियों से वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की मांग की, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से आए दिन जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करना मजबूरी बन गया है। गनीमत रही कि इस बार कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सुरक्षा उपायों की अनदेखी और संरचनात्मक लापरवाही की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षित पारपथ या ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा