अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चला चेकिंग अभियान

अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चला चेकिंग अभियान

वाराणसी । शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल स्वयं सड़क पर उतर आए और कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा समेत हर वाहन की बारीकी से जांच की।

चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय का माहौल बनाना है, ताकि वे शहर में बेखौफ न घूम सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान को अलग-अलग समय और स्थान पर चलाया जाता है, जिससे इसका सरप्राइज एलिमेंट बना रहे और अपराधियों को इसकी भनक न लगे।

इस व्यापक अभियान में एसीपी, डीसीपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी समेत तमाम पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं। विशेष फोकस बिना नंबर की गाड़ियों, बिना हेलमेट चलने वालों, तीन सवारी ले जाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर रखा गया।

कमिश्नर ने बताया कि पूर्व में इसी तरह की चेकिंग के दौरान कई वांछित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इससे यह साफ है कि ऐसे अभियान अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक ही समय में जिले के 28 अलग-अलग स्थानों पर जब एक साथ चेकिंग की जाती है, तो अपराधियों के लिए शहर में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा