डंपर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

डंपर की टक्कर से छात्रा की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार के पास शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें विलर्न एकेडमी, चौबेपुर की छात्रा अंशिका यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा अपने चाचा राम सजीवन के साथ बाइक (UP 65 BZ 3656) से घर लौट रही थी, तभी दानियालपुर हरमन माइनर स्कूल के सामने गाजीपुर से वाराणसी की ओर आ रहे तेज रफ्तार डंपर (BR Z4GC 8394) ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई और अंशिका डंपर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे राम सजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और स्थानीय लोग पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया और गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

हालात को देखते हुए चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसीपी विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस