
आंँधी ने उजाड़ दिया आशियाना, कच्चे घर पर गिरा नीम का पेड़, सामान दबकर बर्बाद
चोलापुर (वाराणसी) अचानक आये तेज आंँधी-तूफान ने रविवार दोपहर ताड़ी गांँव के पूर्व प्रधान परदेसी राजभर का आशियाना तबाह कर दिया। तेज हवाओं के झोंके में एक विशाल नीम का पेड़ उनके कच्चे मकान पर अचानक तेज हवा की जद में आकर गिर पड़ा, जिससे मकान के भीतर रखा सामग्री में गेहूंँ, अनाज, भूसा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह मलबे में दब गया।
परदेसी राजभर ने बताया कि वर्षों की मेहनत से जुटाया गया, सारा सामान बर्बाद हो गया है। और उनका परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहनें पर मजबूर हो गया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुये, राहत और आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ का मोटा तना सीधा, मकान की छत पर गिर गया। और तहस-नहस हो गया है। कुछ भी नहीं बचा है, परिवार शोकाकुल में है।