मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान : चौबेपुर में 162 नमूनों का संकलन

एडीओ कृषि ने किया अभियान का निरीक्षण, किसानों को दी हरी खाद के प्रयोग की सलाह

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के चौथे चरण में सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र से कुल 162 मृदा नमूने एकत्र किए गए। इस अभियान के तहत एडीओ (कृषि) चोलापुर, केशव प्रसाद यादव ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अभियान में जुटे प्रसार कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

एडीओ कृषि ने बताया कि खंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) देवमणि त्रिपाठी की देखरेख में गौरा उपरवार गांव से 42 नमूने, पंकज भास्कर द्वारा गरथौली से 39, नीतीश कुमार द्वारा सुंगुलपुर से 41 तथा सुभाष झा द्वारा रौनाकलां से 40 नमूने एकत्र किए गए। इस प्रकार सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र से कुल 162 नमूने संकलित किए गए।

हरी खाद से बढ़ेगी मृदा की उर्वरक क्षमता

मृदा नमूना एकत्रीकरण के दौरान बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ाने के लिए हरी खाद के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ढैंचा, सनाई, मूंग और उर्द जैसी फसलों की बोआई कर किसान मृदा की उर्वरता में सुधार ला सकते हैं। हरी खाद के प्रयोग से मिट्टी की सेहत सुधरती है और उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा